​राधा नाम के संकीर्तन से सराबोर हुआ नगर, गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा*

0
37

*​राधा नाम के संकीर्तन से सराबोर हुआ नगर, गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा*

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

पीलीभीत नगर के शेरों वाली मठिया के समीप ब्रह्मदेव बाबा के मंदिर प्रांगण में मंगलवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पहले शेरो वाली मठिया से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले विधि विधान से अखंड ज्योत जलाकर पूजा अर्चना की गई जिसमें मुख्य यजमान राकेश राठौर-पूनम,जय सिंह राठौर- राधा रही। उसके बाद 21 कलश के साथ यात्रा शुरू की गई, यात्रा में श्री हरिवंश परीकरो ने ढोल मजीरो की थाप पर श्री राधा नाम कीर्तन किया। जिसमें सभी भक्तजन और राधा नाम में सरावोर होकर नाचते झूमते हुए गए।यात्रा छोटी मार्केट,इमली चौराहा,साहूकारा, जमीनी चौराहा, चौक बाजार होते हुए वापस कथा प्रांगण में पहुंची। शाम को श्रीधाम वृंदावन से आए बृजवासी रासबिहारी लाल व्यास श्री गोकुल ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कलश यात्रा में राजेश राठौर, अजय पाल राठौर, घनश्याम टहलानी,मोहन स्वरूप मौर्य, संजय कश्यप ,उमेश चंद्र राठौर, सुनील, हिमांशु,उत्कर्ष,लकी, निशा,पूजा,उर्वशी,मन्नत, मनशा,शशि, अंजू रामवती और न्यूरिया, मझोला,उत्तराखंड के खटीमा से आए भक्तजन काफी संख्या में शामिल रहे।
*रिपोर्ट – अवनीश श्रीवास्तव*
पीलीभीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here