Home Breaking News शेखूपुर से आबिद रजा की दावेदारी को लेकर जनता की. मांग  ...

शेखूपुर से आबिद रजा की दावेदारी को लेकर जनता की. मांग  सपा के पूर्व मंत्री की टिकट की मांग पर कई विधानसभाओं में असर के कयास

0
57

शेखूपुर से आबिद रजा की दावेदारी को लेकर जनता की. मांग

 

सपा के पूर्व मंत्री की टिकट की मांग पर कई विधानसभाओं में असर के कयास

 

 

देवेश मिश्रा

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आबिद रजा की टिकट की मांग ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। आबिद रजा की दावेदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि सपा उन्हें शेखूपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट देती है तो इसका राजनीतिक असर जिले की कई अन्य विधानसभा सीटों पर भी पड़ सकता है।

 

आबिद रजा लंबे समय से बदायूं की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ और समर्थकों का आधार माना जाता है। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग सामने आने के बाद सपा के भीतर संभावित चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक शेखूपुर में आबिद रजा की सक्रियता का प्रभाव केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रह सकता। बदायूं सदर, सहसवान, बिल्सी और दातागंज समेत आसपास की सीटों पर भी प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति पर इसका असर देखने को मिल सकता है। खासकर सामाजिक समीकरणों और विभिन्न वर्गों के मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए सपा के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

हालांकि पार्टी स्तर पर अभी अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। टिकट को लेकर सपा नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल आबिद रजा की शेखूपुर से दावेदारी ने पार्टी के अंदर और बाहर चुनावी चर्चाओं को जरूर गर्म कर दिया है। आने वाले दिनों में टिकट को लेकर होने वाला निर्णय जिले की राजनीति में नए समीकरणों की दिशा तय कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here