Home Breaking News सुशील कुमार शर्मा की स्मृति में कंबल बांटकर दी श्रद्धांजलि

सुशील कुमार शर्मा की स्मृति में कंबल बांटकर दी श्रद्धांजलि

0
22

सुशील कुमार शर्मा की स्मृति में कंबल बांटकर दी श्रद्धांजलि

 

बदायूं। विवेकानन्द विद्या मंदिर, जगत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय हनुमान दल बदायूं के तहसील उपाध्यक्ष के पिता स्वर्गीय सुशील कुमार शर्मा की चतुर्थ पुण्यस्मृति पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर स्वर्गीय शर्मा की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम भी हुआ। इसमें जरूरतमंद और गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही स्वर्गीय शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

वक्ताओं ने कहा कि सुशील कुमार शर्मा ने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। विवेकानन्द विद्या मंदिर की स्थापना कर उन्होंने क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया। उनके विचार, आदर्श और समाजसेवा की भावना लोगों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार सक्सेना, जिला मंत्री वेदराम पाल, जिला संयोजक अवनेश पाल, शेखूपुर विधानसभा महामंत्री भगवानदास, अलापुर नगर मंत्री अरविंद समेत विद्यालय परिवार, पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने सेवा और मानवता के कार्यों के माध्यम से उनकी स्मृति को जीवंत रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here