Home Breaking News अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एक घंटे तक...

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एक घंटे तक लगा जाम

0
126

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एक घंटे तक लगा जाम

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। जालौन में वरिष्ठ अधिवक्ता के अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को बदायूं में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट के दोनों ओर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन बदायूं के सदस्य अधिवक्ता विपिन बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। जालौन की घटना ने पूरे अधिवक्ता समाज को झकझोर दिया है। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी संरक्षण कानून लागू कराने, जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता सुरक्षा समिति गठित करने और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नियमित बैठक करने की आवश्यकता है। जिला न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

 

विपिन बहादुर सिंह ने कहा कि किसी अधिवक्ता को धमकी मिलने या हमला होने पर तत्काल सहायता की व्यवस्था होनी चाहिए। पीड़ित अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक और कानूनी मदद भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन को अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान की मजबूत आवाज बनना होगा। अधिवक्ता सुरक्षित रहेगा, तभी न्याय व्यवस्था मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here