आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मनाया 14वां मंडल स्तरीय सम्मेलन
पीएलआई को मानदेय में बदलकर 12 हजार रुपये करने की मांग, लंबित समस्याओं पर डीपीओ से की चर्चा
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन का 14वां मंडल स्तरीय सम्मेलन बुधवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगठन की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उठाईं। कार्यकत्रियों ने विधायक महेश चंद्र गुप्ता से मुख्यमंत्री से वार्ता कर पीएलआई (प्रोत्साहन राशि) को मानदेय में परिवर्तित कराने की मांग की, जिससे उन्हें एकमुश्त 12 हजार रुपये मानदेय मिल सके। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, प्रोत्साहन राशि और लंबित मानदेय समेत अन्य समस्याओं को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी से विस्तृत चर्चा की गई। डीपीओ धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना, जिला संरक्षक विनोद कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, जिला महासचिव शोभा वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कुमकुम जौहरी, तोषी रानी, प्रवेश कुमारी चौहान, रानू सिंह, मृदुल भदौरिया, शशि रानी सक्सेना, महेश कुमारी चौहान और सर्वेश शर्मा आदि ने विचार रखे।
सम्मेलन में 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुईं आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रवेश कुमारी चौहान को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनरेश और दिनेश यादव का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर चांद बी, क्षमा पांडे, जुबाबुल बेगम, मोहिनी शर्मा, सीता देवी, सर्वेश, प्रियंका, तिलक जुबैरी, पुष्पा, उषा रानी, सरला देवी, अनुपम, मीरा, रेखा रानी, रेशमा समेत सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।






