Home Breaking News पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार 

पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार 

0
212

पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

जागरण मोर्चा कार्यालय

उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेड़ा किशनी खाम के मजरा मिढिक नगला उर्फ बीहट में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कराई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

 

मिढिक नगला उर्फ बीहट निवासी आशीष पुत्र दुर्गापाल ने मंगलवार देर रात कथित तौर पर अपनी पत्नी मोहिनी (32) को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर और कनपटी पर कई वार किए। महिला के शरीर पर तीन स्थानों पर गहरे चोट के निशान बताए जा रहे हैं। गंभीर चोट लगने से मोहिनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे और आसपास के स्थान की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायका पक्ष और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बताया जाता है कि आशीष ने वर्ष 2012 में प्रेम प्रसंग के चलते दारागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मोहिनी से शादी की थी। दंपती के चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परिजनों के अनुसार मोहिनी करीब एक माह बाद मंगलवार को ही अपनी ससुराल बीहट आई थी। इसके बाद देर रात उसकी हत्या कर दी गई।

 

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों में भी वारदात को लेकर चर्चा रही। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी पति को विरासत में लेकर पूछना शुरू की है। वही मायके पक्ष को सूचना दी है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here