Home Breaking News आईआईपीए शाखा बदायूं की बैठक सम्पन्न, दिवंगत कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता को...

आईआईपीए शाखा बदायूं की बैठक सम्पन्न, दिवंगत कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

0
54

आईआईपीए शाखा बदायूं की बैठक सम्पन्न, दिवंगत कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान शाखा बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक शक्ति टेंट हाउस में आयोजित हुई, जिसमें संस्थान के वार्षिक कार्यक्रमों एवं वित्तीय विवरण पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत दिवंगत कोषाध्यक्ष एवं आजीवन सदस्य वेद प्रकाश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके संस्थान के प्रति समर्पण और योगदान को याद किया। शाखा अध्यक्ष अशोक खुराना ने कहा कि जीवन नश्वर है और व्यक्ति अपने कर्मों से ही याद किया जाता है।

बैठक में कोषाध्यक्ष के रिक्त पद को भरने के संबंध में भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सचिव रामवीर सिंह (सेवानिवृत्त एडीएम), अपर सचिव डी.के. चड्ढा, रजनी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, सुमित कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे। साथ ही स्व. वेद प्रकाश गुप्ता के परिजन नितिन प्रकाश गुप्ता और जया गुप्ता भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here