Home Breaking News उझानी से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने...

उझानी से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

0
56

उझानी से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

 

बदायूं। रविवार को उझानी रेलवे स्टेशन से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली, जब केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने 15312/15311 कासगंज–ऐशबाग–कासगंज एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05018 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए उपस्थिति दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार लगातार रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, शेखूपुर विधानसभा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा रेलवे विभाग के अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here