Home Breaking News इस्लामनगर पुलिस पर ताला तुड़वाने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

इस्लामनगर पुलिस पर ताला तुड़वाने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

0
85

इस्लामनगर पुलिस पर ताला तुड़वाने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

 

भाइयों के विवाद में पुलिस की भूमिका पर सवाल, नकदी-जेवर ले जाने का आरोप

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं।

जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एक पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मोहल्ला भटनागर निवासी संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पारिवारिक जमीन विवाद में थाना पुलिस ने निष्पक्षता नहीं बरती, बल्कि विरोधी पक्ष का साथ दिया।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी या सहयोग से उनके मकान का ताला तुड़वाया गया और परिजनों ने जबरन घर में प्रवेश किया। संजीव कुमार का आरोप है कि इस दौरान घर में रखे ₹8.80 लाख नकद और करीब 100 ग्राम सोने के जेवर सहित अन्य कीमती सामान उठा ले जाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

 

पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना देने और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब वह थाना पहुंचे तो उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनका ही चालान कर दिया। इस रवैये से आहत होकर उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

 

संजीव कुमार ने अपने शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि घटना के दौरान की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

 

वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here