Home Breaking News उपजिलाधिकारी पूरनपुर ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उपजिलाधिकारी पूरनपुर ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

0
127

उपजिलाधिकारी पूरनपुर ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जागरण मोर्चा, कार्यालय

 

पूरनपुर। यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी पूरनपुर मंयक गोस्वामी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तथा संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्युत लाइनों,पोलों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा अवधि में सभी विद्युत व्यवस्थाएं पूर्णतः सुरक्षित एवं सुचारु रहें। जर्जर अथवा झूलते हुए तारों,खुले विद्युत उपकरणों एवं अन्य संभावित जोखिम वाले स्थलों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने हेतु आवश्यक निवारक उपाय किए जाएं।उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत विभाग की टीमें सतत सक्रिय रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here