Home Breaking News कांवड़ यात्रा को लेकर उसावां नगर पंचायत की अनूठी पहल, साफ-सफाई व...

कांवड़ यात्रा को लेकर उसावां नगर पंचायत की अनूठी पहल, साफ-सफाई व समतलीकरण कार्य तेज

0
12

कांवड़ यात्रा को लेकर उसावां नगर पंचायत की अनूठी पहल, साफ-सफाई व समतलीकरण कार्य तेज

जागरण मोर्चा कार्यालय

उसावां। पावन श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत उसावां द्वारा विशेष अभियान चलाकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

नगर पंचायत की चेयरपर्सन प्रियंका अनिल चौहान एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों पर वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। कांवड़ियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां मिट्टी डलवाकर और गड्ढों का भराव कर मार्गों को समतल कराया जा रहा है। इसके अलावा मार्गों के किनारे की झाड़ियों की कटाई और कूड़ा हटाने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।

नगर पंचायत प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि श्रावण मास में पटना देवकली स्थित पौराणिक महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु पहुंचते हैं।

नगर पंचायत की इस सक्रिय पहल और व्यवस्थाओं की स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि समय रहते किए जा रहे ये प्रयास कांवड़ यात्रा को सफल और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here