Home Breaking News कार को ट्रक ने मारी टक्कर,दिल्ली के चार लोगों की मौत

कार को ट्रक ने मारी टक्कर,दिल्ली के चार लोगों की मौत

1
35

कार को ट्रक ने मारी टक्कर,दिल्ली के चार लोगों की मौत

टांडा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा मचा कोहराम

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में तड़के पांच बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली के रहने वाले सात लोग घूमने के लिए उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट पार्क जा रहे थेकि शनिवार तड़के पांच बजे टांडा- मुरादाबाद रोड पर हाजी क्लॉथ हाउस के सामने कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिनमें से कार्तिक, नीरज, गुलबुद्दीन उर्फ सोनू, अभिषेक अग्निहोत्री पुत्र अतुल अग्निहोत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि विशाल अग्निहोत्री पुत्र अतुल अग्निहोत्री, कमल प्रजापति पुत्र विजय सिंह निवासी बुराड़ी नाथूपुरा डीसीएम कॉलोनी दिल्ली, जतिन राठौर निवासी नरेला दिल्ली के घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में रेफर कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। उसकी छत उड़ गई। कार में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here