समाजवादी अधिवक्ता सभा में शिव शर्मा बने प्रदेश सचिव, संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक
जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिव शर्मा एडवोकेट को समाजवादी अधिवक्ता सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव एडवोकेट ने जारी किया गया।
जारी प्रेस नोट में आशा व्यक्त की गई है कि नवनियुक्त प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने का कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव, महिला सभा की विधान सभा अध्यक्ष मीता सिंह, नगर अध्यक्ष मीनू शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, ब्लॉक सभा के नगर उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, महेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग प्रकोष्ठ) नौशाद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवजन विंग) जनकराज पटेल, सपा के जोनल प्रभारी कल्याण सिंह सरोज, धर्मवीर कश्यप, जगपाल, प्रशांत शर्मा साजिद खान, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष कुशवाहा, नाविर अली मंसूरी, नोमान वारसी, कमल भारती, तौफीक अहमद कादरी, नरेश शर्मा, निर्दोष शर्मा, प्रशांत मिश्रा, विशाल जायसवाल, मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिव शर्मा का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।





