जागरण मोर्चा
पूरनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट पास होते ही विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई 129 विधानसभा के विधायक बाबूराम पासवान ने स्थानीय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बजट को ऐतिहासिक जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को समर्पित है तथा इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित बजट में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, नई सड़कों के निर्माण और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि स्वीकृत हुई है उन्होंने बाढ़ और कटान की समस्या का जिक्र करते हुए बताया कि शारदा नदी के दाएं-बाएं किनारों पर सुरक्षात्मक कार्यों, तटबंधों की मरम्मत और कटान रोकने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों को स्थायी राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है कृषि क्षेत्र पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि नहरों की सफाई, ट्यूबवेलों की मरम्मत और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही फसल बीमा और समर्थन मूल्य की योजनाओं को भी मजबूती दी जा रही है स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती, दवाओं की उपलब्धता और उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में भवन निर्माण, स्मार्ट क्लास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर रहेगा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं का लाभ क्षेत्र की बड़ी आबादी को मिला है और आगे भी पात्र लोगों तक योजनाएं पहुंचाई जाएंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में विधायक ने कहा कि विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विपक्ष पर विकास कार्यों में अनावश्यक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जनता से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास की इस प्रक्रिया में सहभागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here