Home Breaking News खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, बुआ-भतीजे...

खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत

0
252

खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत

बरीपुरा चौराहे पर भीषण हादसा, युवक व महिला की मौत, किशोरी गंभीर

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बरीपुरा चौराहे के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बुआ-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सत्यम (20) पुत्र शिवराज सिंह और महेश्वरी देवी (40) निवासी (गांव का नाम) अपने परिवार के साथ बाइक से खाटू श्याम जा रहे थे। जैसे ही वे बरीपुरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम और महेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में शिवराज सिंह की बेटी मनु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची थाना वजीरगंज पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

घायल बहन चीखती रही—”कहां है मेरा भाई?”

उसे क्या पता था, सत्यम अब इस दुनिया में नहीं रहा

 

महेशवरी देवी

 

 

 

सत्यम सिंह

 

विभाकर मिश्रा

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद घायल बहन बार-बार अपने भाई सत्यम के बारे में पूछती रही और चीखकर कहती रही, “कहां है मेरा भाई?” लेकिन उसे यह नहीं बताया गया कि उसके भाई की हादसे में मौत हो चुकी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बहन का उपचार जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here