Home Breaking News बारिश के आगे बिखरे डायवर्जन! माधोटांडा मार्ग पर में दो निर्माणाधीन...

बारिश के आगे बिखरे डायवर्जन! माधोटांडा मार्ग पर में दो निर्माणाधीन पुलियों के अस्थायी रास्ते बहे

0
14

बारिश के आगे बिखरे डायवर्जन!

माधोटांडा मार्ग पर में दो निर्माणाधीन पुलियों के अस्थायी रास्ते बहे

हजारों लोगों लोगों का आवागमन ठप

 

बारिश से सड़कें बेपटरी, दो प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद

जागरण मोर्चा कार्यालय

पीलीभीत। जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। सड़कें जलमग्न होने के साथ-साथ निर्माणाधीन पुलियों पर बनाए गए अस्थायी डायवर्जन भी तेज बहाव का सामना नहीं कर सके। जिले के दो प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन बह जाने से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों मार्गों पर आवाजाही रोक दी है। इससे ग्रामीणों, किसानों, छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक प्रभावित माधौटांडा–पीलीभीत मार्ग हुआ है। यहां नवदिया सुखदासपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया के निकट बनाया गया अस्थायी डायवर्जन तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर करीब 2 से 3 फीट ऊंचाई तक पानी बहने लगा, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मार्ग बंद करा दिया।उधर माधौटांडा–खटीमा मार्ग पर पिपरिया संतोष के पास निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्जन भी भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। तेज बहाव में अस्थायी रास्ता बह जाने से इस मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों मार्ग बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान बनाए गए अस्थायी डायवर्जन पहली ही तेज बारिश में बह गए, जिससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि मजबूत और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया होता तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है, छात्र स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं और व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कई एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी अतिरिक्त खपत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगातार बारिश जारी रही तो आसपास के अन्य संपर्क मार्गों पर भी खतरा बढ़ सकता है।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाए तथा निर्माणाधीन पुलियों का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। लोगों ने यह भी मांग की कि भविष्य में बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मजबूत और टिकाऊ डायवर्जन बनाए जाएं, जिससे इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।फिलहाल प्रशासन लोगों से बंद मार्गों का उपयोग न करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण हालात पर नजर रखी जा रही है और पानी का स्तर कम होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कर आवागमन बहाल करेगा, जिससे सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर लौट सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here