Home Breaking News खेत में खाद डालने निकला युवक तालाब में डूबा, दूसरे दिन मिला...

खेत में खाद डालने निकला युवक तालाब में डूबा, दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम शनिवार सुबह घर से निकला था 28 वर्षीय युवक, रात में दर्ज हुई गुमशुदगी

0
6

खेत में खाद डालने निकला युवक तालाब में डूबा, दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

शनिवार सुबह घर से निकला था 28 वर्षीय युवक, रात में दर्ज हुई गुमशुदगी

रविवार सुबह तालाब में उतराता मिला शव पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

मौके पर मौजूद लोगों की भीड़

जागरण मोर्चा ब्यूरो
पीलीभीत। थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव सुहास में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में खाद डालने के लिए घर से निकले 28 वर्षीय युवक का शव अगले दिन गांव के तालाब में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान अमित कुमार (28) पुत्र दयाराम निवासी गांव सुहास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमित शनिवार सुबह रोज की तरह खेत में खाद डालने के लिए घर से निकला था।

देर शाम तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के खेतों, रास्तों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।काफी खोजबीन के बाद शनिवार रात करीब 10 बजे परिजनों ने थाना गजरौला कला पहुंचकर अमित की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने तालाब में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना गजरौला कला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने शव की पहचान अमित कुमार के रूप में की। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि खेत की ओर जाते समय तालाब के पास उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।ग्रामीणों ने बताया कि अमित मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। खेती-किसानी के साथ वह गांव मूसेपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर भी काम करता था, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। उसकी असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है।मृतक अपने पीछे पत्नी, सात वर्षीय मासूम बेटी, माता-पिता और पांच भाइयों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here