Home Breaking News गोमती उद्गम से इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंची प्रथम डाक कांवड़

गोमती उद्गम से इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंची प्रथम डाक कांवड़

0
4

गोमती उद्गम से इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंची प्रथम डाक कांवड़

कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

इकोत्तरनाथ मंदिर पर मौजूद कांवड

जागरण मोर्चा, कार्यालय

पूरनपुर। सावन पर प्रथम डाक कांवड़ राष्ट्रीय बजरंग दल,गौ रक्षा दल एवं पूरनपुर मेन मार्केट के संयुक्त तत्वावधान में गोमती उद्गम स्थल से बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे कांवड़ियों ने गोमती नदी के उद्गम स्थल से पवित्र जल भरकर घुंघचाई क्षेत्र के जंगल में स्थित सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बोल बम, हर हर महादेव” के जयकारों से बातावरण भक्तीमय हो गया।

शिवभक्तों की टोली में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।राष्ट्रीय बजरंग दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था संभाली। जगह-जगह कांवड़ियों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही कांवड़ यात्रा पूरनपुर मेन मार्केट पहुंची, व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। बाजार में डीजे की धुन पर कांवड़िये नाचते-गाते हुए आगे बढ़े।आयोजकों ने बताया कि डाक कांवड़ का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और गो-रक्षा का संदेश देना है। कांवड़ यात्रा गोमती उद्गम से चलकर बाबा एकोतरनाथ धाम पहुंचेगी, जहां शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल, गौ रक्षा दल के पदाधिकारी और मेन मार्केट के सम्मानित व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here