Home Breaking News छात्रों के संघर्ष की जीत: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ऐतिहासिक— आबिद...

छात्रों के संघर्ष की जीत: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ऐतिहासिक— आबिद रजा

0
50

छात्रों के संघर्ष की जीत: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ऐतिहासिक— आबिद रजा

जनदबाव के आगे झुकी सरकार, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय हो:आबिद रजा

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आबिद रजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशभर के छात्रों और युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के संघर्ष, उनकी आवाज और लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत है।

आबिद रजा ने कहा कि बीते कई महीनों से प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश था। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया, लेकिन उनकी आवाज को लंबे समय तक अनदेखा किया गया। अंततः विपक्ष के दबाव और जनभावनाओं के कारण सरकार को झुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी ने संसद से लेकर सड़क तक परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

पूर्व मंत्री ने कहा कि केवल इस्तीफा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में छात्रों के हितों की अनदेखी हुई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

आबिद रजा ने युवाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास बनाए रखें। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था को राजनीति से ऊपर उठाकर निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here