Home Breaking News तीन मार्गों के निर्माण कार्यों का पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ वार्ड...

तीन मार्गों के निर्माण कार्यों का पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ वार्ड 18 और 27 में सीसी सड़क व नाली निर्माण पर खर्च होंगे 20.44 लाख रुपये

0
18

तीन मार्गों के निर्माण कार्यों का पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

वार्ड 18 और 27 में सीसी सड़क व नाली निर्माण पर खर्च होंगे 20.44 लाख रुपये

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। शहर में सड़क और नाली निर्माण कार्यों को गति देते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से विभिन्न मोहल्लों में विकास कार्य शुरू कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने वार्ड संख्या 18 और 27 में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों पर नगर पालिका की ओर से करीब 20 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

पालिकाध्यक्ष ने वार्ड 18 के कल्याण नगर-लोची नगला में देव कुमार केवट के मकान से ज्ञान कश्यप के मकान तक बनने वाली सीसी सड़क का शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब एक लाख 61 हजार रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही बारिश के दौरान कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसी वार्ड के कल्याण नगर में जीत पाल से इंदू सक्सेना होते हुए प्रमोद मौर्य तक तथा विश्वास गुप्ता से हरीश लेखपाल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। इस कार्य पर करीब 11 लाख 51 हजार रुपये खर्च होंगे। सड़क के साथ नाली निर्माण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा वार्ड संख्या 27 के नई सराय स्थित अब्बासी कॉलोनी में जीनत के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य पर करीब सात लाख 32 हजार रुपये की लागत आएगी। निर्माण पूरा होने के बाद कॉलोनी के लोगों को आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि सड़क और नाली का निर्माण पूरा होने से मोहल्ले में आवागमन सुगम होगा और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

इस दौरान सभासद मोहित सक्सेना, मुकेश कुमार साहू, देव कुमार केवट, नीरज सक्सेना, वीरू, सुमन, राधा देवी, गौरव, सुषमा, रोजी, जय श्री, उर्मिला, इंदू सक्सेना, डॉ. नन्नू, केशर खां, लल्ला, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तयव्व, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चंद्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेंद्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, मुनीष, नवीन, सुभरतन, सुभाष, रोहित, अवनीश और रामसरन सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here