त्रयोदशी पर रोटरी क्लब ने किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन
भजनों और जयघोष से गूंजा वातावरण, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
जागरण मोर्चा कार्यालय
बिसौली। त्रयोदशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब बिसौली द्वारा भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी के आशीर्वाद से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रीहनुमान जी के जयघोष से परिसर गूंजता रहा।
सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर कर दिया। पाठ के समापन पर “मेरे राम का लगा है दरबार, पवनसुत आ जाना” जैसे भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
यह आयोजन अत्यंत भव्य, सौहार्दपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। रोटरी क्लब के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर ने सभी को सेवा, समर्पण और एकता की नई प्रेरणा प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीन शर्मा, विनय शर्मा, विजय अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, भारती अग्रवाल (अध्यक्षा, इनरव्हील) एवं डा. सुविधा माहेश्वरी (सचिव, इनरव्हील) सहित अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।





