Home Breaking News दोस्त से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने...

दोस्त से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने साथी पर लगाए हत्या के आरोप

0
119

दोस्त से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने साथी पर लगाए हत्या के आरोप

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसके साथ आए दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के जगतपुरी, कड़कड़डूमा कोर्ट क्षेत्र स्थित सोम बाजार मंडी, गली नंबर 3 निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र राजकुमार के घर 14 जुलाई को उसका दोस्त प्रांजल पुत्र कमलेश निवासी आजमगढ़ आया था। एक दिन रुकने के बाद दोनों दोस्त चार पहिया वाहन से बदायूं के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वे अपनी एक अन्य परिचित मिंटू, जो बदायूं मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी है, उससे मिलने आ रहे थे।

 

इसी दौरान इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मौत की सूचना मिलते ही परिजन बदायूं पहुंच गए और पोस्टमार्टम हाउस पर रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और राजेश के साथ आए दोस्त की भूमिका संदिग्ध है।

 

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here