Home Breaking News दो माह की तैयारी में राज्य स्तरीय सफलता, प्री-नेशनल के लिए चयनित...

दो माह की तैयारी में राज्य स्तरीय सफलता, प्री-नेशनल के लिए चयनित हुईं आराध्या भाव्या गुप्ता

0
174

दो माह की तैयारी में राज्य स्तरीय सफलता, प्री-नेशनल के लिए चयनित हुईं आराध्या भाव्या गुप्ता

अकादमी संचालक आयुष भारद्वाज के साथ आराध्या

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर। खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में कार्य कर रही अस्त्रविद् शूटिंग अकादमी ने स्थापना के महज दो माह में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 18 जून 2026 को शुरू हुई अकादमी के तीन निशानेबाजों ने 20 से 23 अगस्त तक रामाग्या एकेडमी, सेक्टर-51, नोएडा में आयोजित 26वीं यूपी स्कूल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।

अकादमी की निशानेबाज आराध्या भाव्या गुप्ता ने अंडर-16 वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय पात्रता हासिल की।

आराध्या की उपलब्धि से उनके परिवार, अकादमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में अकादमी के दो अन्य निशानेबाज अनव सक्सेना और अभिज्ञान चौहान ने भी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

अकादमी के संचालक आयुष भारद्वाज ने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि अकादमी का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रतियोगितात्मक मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

अकादमी की ओर से आराध्या भाव्या गुप्ता को प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अकादमी ने उम्मीद जताई कि वह आगामी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here