पत्नी ने गला घोंटकर कर पति को मौत के घाट उतारा
पहले कोल्डड्रिंक पिलाकर किया वेहोश, फिर दिया घटना को अंजाम
गुजरात के एक युवक से महिला कर चुकी थी कोर्ट मैरिज
मौके पर मौजूद पुलिस
मृतक उमाशंकर का फाइल फोटो
जागरण मोर्चा, कार्यालय
पूरनपुर। रात में एक महिला ने अपने पति को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। आधी रात के दौरान साड़ी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। आहट पाकर बच्चे जाग गए। बच्चों ने छत पर जाकर देखा तो ग्रामीण बेसुध पड़ा था। चीख-पुकार के बीच पड़ोसी पहुंच गए। उनके साथ में बेटा रात में ही पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी उमाशंकर (42) बर्ष खेती करता था। बीस साल पहले उन्होंने ममता के साथ कोर्ट मैरिज की था। उसके दो बच्चे है। जिसमे 18 साल का बेटा है और 12 साल की बेटी है। मृतक की बेटी गीता ने बताया कि शुक्रवार की शाम मां ममता देवी ने कोल्ड ड्रिंक मंगाई थी। सभी को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। लेकिन बच्चों ने पीने से मना कर दिया। इसके बाद महिला छत पर गईं और उमाशंकर को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। छत पर ही बिस्तर लगाकर वह भी वहीं रुक गईं। बच्चे छत से नीचे आकर सो गए। आरोप है कि उमाशंकर के वेहोश होने के बाद महिला ने साडी से गला घोंटकर कर पति की हत्या कर दी। रात में अचानक से खटपट की आवाज हुई। जिस पर दोनो बच्चे जाग गए। दोनों बच्चे छत पर पहुंचे तो महिला मौके पर नही मिली। बच्चों ने जब उसको जगाया,लेकिन तब तक उमाशंकर की मौत हो चुकी थी। इस पर बच्चों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। लोग मौके पर पहुंचे तो मृत मिला। रात को ही भाई पुलिस थाने गए। और सूचना पुलिस को दी। इससे खलवली मच गई। माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद फारेंसिक टीम भी पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मृतक के बच्चों व आस पास लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी,पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। वह घर से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर पकड़ी गई। पुलिस ममता को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में उसने अपना पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि उमाशंकर गुजरात में काम करते थे। वर्ष 2024 में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब उन्होंने पत्नी ममता को गुजरात बुलाया था। गुजरात में रहने के दौरान ममता का नकुम भावेश नाम एक व्यक्ति से अफेयर हो गया। बाद में उमाशंकर परिवार के साथ वापस पीलीभीत आ गए। लेकिन ममता नकुम से फोन पर बातचीत करती रही। इसी को लेकर घर में अक्सर कलह भी होने लगी। पूछताछ में पता चला कि ममता गुजरात में नकुम भावेश के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है। पीलीभीत में लौटने के बाद से ही वत प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़े थी। कई बार इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। आखिर में ममता ने उमाशंकर को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का प्लान बनाया और मौत के घाट उतार दिया। हादसे से परिवार में चीत्कार मची हुई है। मामला जिले मैं चर्चा का विषय वना हुआ है। बच्चों के सिर से पिता का साया हट जाने से बच्चो का रो रो कर बुराहाल है।
———
थाना माधो टांडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लौहरपुरी पुलर युवक द्वारा लगभग रात्रि 2:30 बजे सूचना दी जाती है कि उसकी मां के द्वारा उसके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर डेड बॉडी को कब्जे में लिया गया।युवक के द्वारा दी गई तहरीर पर थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा आरोपित महिला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विधिक भूषण मौर्य
क्षेत्राधिकारी पूरनपुर






