Home Breaking News पीडीए सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, संगठन मजबूती...

पीडीए सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, संगठन मजबूती पर जोर

0
45

पीडीए सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, संगठन मजबूती पर जोर

 

 

बिसौली में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, श्याम लाल पाल बोले—सामाजिक न्याय खतरे में

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बिसौली। समाजवादी पार्टी द्वारा मुड़िया धुरे स्थित एमजी ग्रीन में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय का रास्ता कमजोर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी लगातार सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन वर्तमान सरकार पीडीए वर्ग के साथ वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उम्मीद के साथ इस सरकार को सत्ता में पहुंचाया, आज वही वर्ग अपने अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। सरकार आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार कर संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

 

जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

 

कार्यक्रम का संचालन सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने किया। सम्मेलन में पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, बनबारी लाल पाठक, रजनीश गुप्ता, राजेंद्र गुरुजी, सुरेश पाल सिंह चौहान, सतीश प्रेमी, गजराज सिंह यादव, एडवोकेट अल्ताफ हुसैन, लक्ष्मी गौतम, अमित मथुरिया, काजी शाहनवाज खान, आकाश मिश्रा, रामबाबू यादव, एड. जितेंद्र यादव, खजाना देवी, डॉ. मो. मोर सिंह पाल, सुरेंद्र सागर, सुनील यादव, उदयवीर शाक्य, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, अनीस फारूकी, सुनीता पाल, मशरूर खां, सकलेन प्रधान, एड. राजीव यादव, एड. मोहित शर्मा, भूपेंद्र दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here