Home Breaking News पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लुटेरा घायल, अवैध तमंचा बरामद

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लुटेरा घायल, अवैध तमंचा बरामद

0
176

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लुटेरा घायल, अवैध तमंचा बरामद

 

व्यापार मंडल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश गिरफ्तार

जहानाबाद (पीलीभीत)।
थाना जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी शातिर लुटेरा घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2026 को थाना जहानाबाद क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक को कार में बैठाकर ₹23 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों—धर्मेन्द्र और मेईनुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी सहादत अली फरार चल रहा था, जिस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।

शनिवार रात करीब 9:45 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी सहादत अली पीलीभीत में मौजूद है और बरेली की ओर जाने की फिराक में है। सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस ने व्यापार मंडल तिराहा और सियावाली पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग अभियान चलाया।

इसी दौरान एक संदिग्ध युवक काले रंग की मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें सहादत अली (42 वर्ष) पुत्र इश्तियाक अली निवासी अहरौली, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पृथक से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह लूट के मामले में वांछित चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here