Home Breaking News बनवास ख़त्म —- 14 साल बाद हुए चुनाव में सचिव पद पर...

बनवास ख़त्म —- 14 साल बाद हुए चुनाव में सचिव पद पर विजयी हुए डॉ. मोहित यादव, दो वोट से विजयी

0
69

बनवास ख़त्म —-
14 साल बाद हुए चुनाव में सचिव पद पर विजयी हुए डॉ. मोहित यादव, दो वोट से विजयी

पीएमएस संघ बदायूं के जिलाध्यक्ष फिर निर्विरोध बने डॉ. राजेश वर्मा

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत जिला शाखा बदायूं की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु शुक्रवार को जिला चिकित्सालय (पुरुष) के सभागार में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुई।

चुनाव में सचिव पद पर हुए मुकाबले में डॉ. मोहित यादव ने डॉ. रश्मि दीप गंगवार को बेहद कांटे की टक्कर में दो मतों से पराजित किया। कुल 74 वैध मत पड़े, जबकि एक मत निरस्त घोषित किया गया। डॉ. मोहित यादव को 38 और डॉ. रश्मि को 36 मत प्राप्त हुए।

इस चुनाव की खास बात यह रही कि करीब 14 साल बाद सचिव पद पर मतदान हुआ, जिससे चिकित्सकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार वर्मा लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए। चिकित्सकों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः संगठन की कमान सौंपी।

परिणाम घोषित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. नरेश पाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

डॉ. राजेश वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे चिकित्सकों के हितों की रक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

निर्वाचन अधिकारियों ने सफल एवं निष्पक्ष चुनाव में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here