Home Breaking News महाविद्यालय में वितरण किए गए कृत्रिम उपकरण भाजपा...

महाविद्यालय में वितरण किए गए कृत्रिम उपकरण भाजपा विधायक सहित कई लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद

0
42

महाविद्यालय में वितरण किए गए कृत्रिम उपकरण

 

भाजपा विधायक सहित कई लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद

कृत्रिम उपकरण वितरण के दौरान मौजूद लोग

 

जागरण मोर्चा, कार्यालय

 

पूरनपुर। नगर के बंडा-घुंघचाई रोड पर स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय में रविवार को आयोजित ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर में विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान पहुंचे,उन्होने क्षेत्र के 192 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक एवं कृत्रिम उपकरण वितरित किए। उन्होने कहा कि यह केवल उपकरणों का वितरण नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सुविधा, सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक अपने दैनिक जीवन के कार्यों को अधिक सहजता एवं स्वाभिमान के साथ कर सकेंगे। समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना तथा उनके जीवन को सुगम बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य भी यही है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और विशेष रूप से उन लोगों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जानकारी या संसाधनों के अभाव में अपने अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहे, इसके लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मंयक गोस्वामी,खंड विकास अधिकारी हेमंत यादव सहित कई मौजूद रहे।

———–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here