मानसिक मंदित किशोरी के साथ पड़ोस के युवकों ने किया दुष्कर्म
50 रुपए देकर मंद बुद्धि के साथ करते थे यौनाचार
पुल पर मौजूद ग्रामीण व युवक की खोजबीन कराती पुलिस की टीम
जागरण मोर्चा कार्यालय
फरीदपुर (बरेली)। घर में अकेली मानसिक मंदित किशोरी के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवकों ने किया बलात्कार। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी छत से कूद कर भाग गये। जब घटना की शिकायत करने किशोरी के परिजन घटना की शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उसके घरवालों ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय ननद मानसिक रूप से कमजोर है।
वह पड़ोस में रहने वाले जफर के यहां कारचोभ के काम में फैले पड़े मोती, सितारे बीनने जाती थी। गुरुवार को किशोरी की भाभी दरवाजा बंद करके पड़ोस में कहीं चली गई थी तभी पीछे से मोहल्ले का जफर दरवाजा खोलकर घर में घुस आया और छत पर बने उस कमरे में पहुंच गया जहां उसकी ननद मौजूद थी उसने किशोरी के साथ कमरे में बलात्कार किया वहीं पीछे से उसके साथ मोहल्ले का ही अयान भी पहुंच गया उसने भी मानसिक मंदित किशोरी के साथ बलात्कार किया। इसी बीच जब किशोरी की भाभी लौट के घर पर आ गई दोनों को किशोरी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा तो किशोरी को बाहर निकाल कर कपड़े पहनाए ओर दोनों कमरे में ही बंद कर दिया। किशोरी ने परिजनों को बताया कि 50 रुपए का लालच देकर पिछले 15 दिनों से दोनों उसके साथ कर रहे थे गलत काम। परिजनों से आसपास के लोगों को बुलाया तब तक दोनों छत से कूद कर भाग गए। फिर किशोरी के परिजन जाफर के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। बाद में अयान के घर पहुंचे तो उसकी मां बहनों ने किशोरी के भाई व पिता के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मानसिक मंदित की भाभी की ओर से फरीदपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित रूप से तहरीर दी गई। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।





