Home Breaking News याचिका समिति के सभापति बनने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचे एमएलसी...

याचिका समिति के सभापति बनने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचे एमएलसी सुधीर गुप्ता, हुआ भव्य स्वागत

0
47

याचिका समिति के सभापति बनने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचे एमएलसी सुधीर गुप्ता, हुआ भव्य स्वागत

पूरनपुर के नपा सभागार में बोलते एम. एल.सी. सुधीर गुप्ता

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति का सभापति मनोनीत होने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचे एमएलसी सुधीर गुप्ता का नगर पालिका परिषद में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों तथा समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी सुधीर गुप्ता ने याचिका समिति की कार्यप्रणाली और उसकी शक्तियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधान परिषद और विधानसभा का सत्र वर्ष में सीमित दिनों तक ही चलता है, जबकि शेष अवधि में सदन की कई न्यायिक और विधायी शक्तियां संसदीय समितियों के माध्यम से संचालित होती हैं। याचिका समिति भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण और प्रभावी समिति है, जो जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में अहम भूमिका निभाती है।

एमएलसी सुधीर गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में समिति के समक्ष प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित 1,639 याचिकाएं लंबित हैं, जिन्हें विधान परिषद सदस्यों द्वारा जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभापति के रूप में उनकी प्राथमिकता इन लंबित याचिकाओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण कर आम जनता को राहत पहुंचाना रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने लायक था। वक्ताओं ने कहा कि सुधीर गुप्ता को विधान परिषद की महत्वपूर्ण याचिका समिति का सभापति बनाया जाना पूरनपुर और पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। अंत में एमएलसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here