रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की चर्चा तेज, बरेली AIMIM उत्तरी सड़कों पर
हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल, जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को सरकार से लगाई रोग की गुहार
जागरण मोर्चा कार्यालय
बरेली। जौहर यूनिवर्सिटी के संभावित ध्वस्तीकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। AIMIM का कहना है कि यह विश्वविद्यालय हजारों गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है
और किसी भी कार्रवाई से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि शिक्षा और छात्रों के भविष्य का मुद्दा है।
उन्होंने सरकार से विश्वविद्यालय को संरक्षित रखने और शिक्षा व्यवस्था को नुकसान से बचाने की अपील की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोहम्मद असलम
जिला अध्यक्ष AIMIM बरेली





