Home Breaking News -रिक्शा को बचाने के प्रयास में डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर,...

-रिक्शा को बचाने के प्रयास में डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, दो बच्चों सहित चार की मौत   बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा के पास हुआ हादसा 

0
108

ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, दो बच्चों सहित चार की मौत

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा के पास हुआ हादसा

जागरण मोर्चा, कार्यालय

चंदौसी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा के पास आगरा मुरादाबाद हाईवे पर टेंपो और डंपर की टक्कर में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है

आगरा मुरादाबाद हाईवे पर रविवार की सुबह 8 बजे बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बामनेटा के पास ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में डंपर ने सामने आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी हादसे में टेंपो में सवार दो छोटे भाई बहन सहित चार लोगों की मौत हो गई टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक टेंपो में फस गया हादसे में एक युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई हादसे के बाद टेंपो 10 फीट दूर जा गिरा जबकि डंपर नियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला घटना की सूचना पर बहजोई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे में घायल हुए छह लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया घटना से चीख पुकार मच गई और पुलिस मृतकों बघेली के परिजनों की जानकारी कर रही है

—-

बहजोई थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाईवे पर गांव बामनेटा के पास डंपर व टेंपो की टक्कर की जानकारी मिली है हादसे में चार लोगों की मौत हुई है पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी कर रही है

विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी, संभल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here