Home Breaking News लोकल पुलिस की बड़ी साठगांठ? हत्या के 20 हजार रुपये के इनामी...

लोकल पुलिस की बड़ी साठगांठ? हत्या के 20 हजार रुपये के इनामी को तमंचे के साथ मामूली धारा में भेजा जेल

0
106

लोकल पुलिस की बड़ी साठगांठ? हत्या के 20 हजार रुपये के इनामी को तमंचे के साथ मामूली धारा में भेजा जेल

 

 

गाजियाबाद के लोनी में हॉर्न बजाने के विवाद में विपिन प्रजापति की थी

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं। जिले की बिनावर पुलिस पर 15 लाख की घूस लेकर आरोपी को बचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले का खुलासा होने पर डीआईजी बरेली जांच करने की बात कही है।

 

गाजियाबाद के लोनी (रीताराम कॉलोनी) में गत 12 जुलाई को रास्ता खोलने और हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में विपिन प्रजापति की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था, जिस पर गाजियाबाद पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

 

पीड़ित परिवार का प्रदर्शन

सोनू की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मृतक की अस्थियां रखकर उग्र प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।

 

 

बिनावर पुलिस का फर्जीवाड़ा और फर्जी नाम

23 जुलाई को बदायूं जिले की बिनावर थाना पुलिस के दरोगा बलवीर सिंह ने करावल की पुलिया के पास से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ‘सोहनपाल उर्फ सूजल’ निवासी दिल्ली बताया। पुलिस ने बिना पूरी जांच-पड़ताल किए आरोपी को आर्म्स एक्ट के मामूली धारा में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

बाद में जब सच्चाई सामने आई, तो पता चला कि तमंचे के साथ जेल भेजा गया शख्स कोई और नहीं बल्कि लोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू ही था।

 

15 लाख की रिश्वत और सौदेबाजी का आरोप

चर्चा है कि बिनावर थाना पुलिस ने 15 लाख रुपये का सौदा करके इनामी हत्यारोपी को हत्या के मामले से बचाते हुए केवल अवैध हथियार (तमंचे) के फर्जी केस में जेल भेजा। बिनावर थाने के दरोगा बलवीर सिंह पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

 

थाना प्रभारी की सफाई:

इस संबंध में थाना प्रभारी अरिहंत का कहना है कि “यदि आरोपी ने अपना नाम और पता गलत बताया, तो इसमें पुलिस क्या कर सकती है?”

 

 

उच्चाधिकारियों का रुख

बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here