Home Breaking News वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में बदायूं से जाएंगे एक हजार कांग्रेसी ...

वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में बदायूं से जाएंगे एक हजार कांग्रेसी 50 से अधिक गाड़ियों और निजी साधनों से दिल्ली कूच करेंगे कार्यकर्ता, यूपीटी गेस्ट हाउस में बनी रणनीति

0
19

वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में बदायूं से जाएंगे एक हजार कांग्रेसी

50 से अधिक गाड़ियों और निजी साधनों से दिल्ली कूच करेंगे कार्यकर्ता, यूपीटी गेस्ट हाउस में बनी रणनीति


जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में बदायूं से एक हजार कांग्रेसियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ता 50 से अधिक गाड़ियों और निजी साधनों से दिल्ली पहुंचेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को यूपीटी गेस्ट हाउस में एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।

एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी और मतदाता सूची में हेरफेर के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आयोजित महारैली में पहुंचने की अपील की।

प्रदेश पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम छूटने और मताधिकार के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने जैसी समस्याएं लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष को जरूरी बताया।

जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि महारैली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष साजिद अली खान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here