Home Breaking News शिव भक्तों के सम्मान में चेयरमैन फात्मा रजा ने कराया विशाल भंडारा...

शिव भक्तों के सम्मान में चेयरमैन फात्मा रजा ने कराया विशाल भंडारा सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

0
24

शिव भक्तों के सम्मान में चेयरमैन फात्मा रजा ने कराया विशाल भंडारा

 

सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। सावन के पावन माह में शनिवार को लालपुल स्थित दास पेट्रोल पंप के निकट नगर पालिका की ओर से शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा की ओर से आयोजित भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा शामिल हुए। इस दौरान सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रजा ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और शिव भक्तों को भोजन भी कराया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। भंडारे में शिव भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आयोजन के लिए चेयरमैन फात्मा रजा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं। सभी धर्मों के धार्मिक आयोजनों का सम्मान किया जाना चाहिए। ऐसे आयोजन नफरत फैलाने वालों को भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।

 

पूर्व मंत्री आबिद रजा के निर्देश पर चेयरमैन फात्मा रजा की ओर से हर वर्ष सावन माह में नगर पालिका के माध्यम से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि बदायूं शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बिना किसी धार्मिक भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य करती रहेगी।

 

कार्यक्रम में जवाहर सिंह यादव, बलबीर यादव, अजय पाल यादव, लाल यादव, राजवीर यादव, आशीष यादव, विजय सिंह यादव, सभासद पति मुख्तार बाबा, अनीस सिद्दीकी, अली अल्वी, हर्षित यादव, अमित उर्फ सोनू, ओमवीर यादव, त्यागी राजपूत, मनोज जाटव, पप्पू जाटव, अनमोल जाटव, मुरारी जाटव, छोटे लाल गौतम, डॉ. राजेंद्र जाटव, अमन यादव, अंकज यादव, रजत यादव, मनोज गुप्ता, श्याम यादव, प्रेम यादव, भोजराज यादव, इंदू सक्सेना, अफसर अली, मो. रफी, संजू सक्सेना, महेश सक्सेना, जाहिद गाजी, समर, जब्बार, दानिश अशर्फी, छोटू, बबलू, खलील अंसारी, राकिब, स्वाले चौधरी, मोहम्मद मियां, रिजवान बबलू, फहीम खान, फिरोज अंसारी, अनवर खान सभासद, अबरार सभासद, नवेद सभासद, संतोष कश्यप, पप्पू भाई, यूनिस अल्वी, पप्पन, पीरजी, अरुण यादव, कौसर अली, वसीम सैफी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here