Home Breaking News सड़कों के किनारे लगे वाहन सफाई व्यवस्था में वाधक 

सड़कों के किनारे लगे वाहन सफाई व्यवस्था में वाधक 

0
21
मुख्य मार्गों पर खड़े चौपहियां वाहन
जागरण मोर्चा कार्यालय 
पीलीभीत । शहर के मुख्य मार्गों पर ही लोग बेतरतीब बाहन खड़ा कर अतिक्रमण नही कर रहे हैं।शहर में मुख्य कॉलोनीया भी इससे अछूती नही हैं।इस समय त्यौहारी सीजन होने से यह समस्या और विकराल हो जाती है।समस्या तो तब हो जाती है जब सफाई कर्मी सफाई करने आते हैं।नालियों की सफाई भी कायदे से नही हो पाती है। सफाईकर्मियों को भी सफाई करने में दिक्क़तें होती हैं।लोग बार्ड के सभासद और नगर पालिका के जिम्मेबारों पर ऊँगली तो उठाते हैं जबकि इसके लिए बह दोषी स्वयं होते हैं।कालोनीओं में रहने वाले लोगों ने अपने घरों में किरायेदार तो रख लिए हैं लेकिन उनके वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नही।घरों में गैरेज एक ही बनाया है। लोग अपने वाहनों को सड़कों पर या लोगों के घरों के सामने लगा देते हैं। यह हाल कालोनीयों के लगभग सभी मार्गों का हैं।जब कोई अपने सामने से इन मार्गों से हटाने को कहता हैं तो लोग लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। कुछ लोग तो अपने घरों के सामने तो सफाई रखते हैं लेकिन पड़ोसी के घर के सामने गाड़ी खड़ी कर देते हैं।शहर की मुख्य और बड़ी कॉलोनी निरंजनकुंज में नेहरू पार्क, सिटी हॉस्पिटल वाली रोड और कॉलोनी की लगभग सभी सड़कों पर आसानी से देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here