Home Breaking News सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत

0
23

बिलासपुर के मनकरा रोड पर हुआ हादसा
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| बिलासपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिलासपुर के नरखेड़ी निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद शादाब फैक्ट्री और होटलों में खाना बनाने का काम करता था। वह मंगलवार रात को वह टांडा अपनी ससुराल पत्नी से मिलने के लिए जा रहा था कि मनकरा चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बाइक सवार घायल होकर वहीं पर गिर गया था। आस पास के लोग मौके पर आ गए थे। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई थी। उसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया था।जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए थे। जहां शव को देखकर रोना पीटना मचा दिया था।

आठ माह पहले हुआ था मृतक का विवाह
मोहम्मद शादाब का आठ माह पहले टांडा निवासी शाइन से विवाह हुआ था। वह ईद के मौके पर अपने मायके चली गई थी।मृतक की पत्नी गर्भवती भी बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद उसका भी रो रोकर बुरा हाल है। पूरे दिन मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा रहा। देर शाम को शव पहुंचने के आस पास के गांव के लोग भी आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here