जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव एवं सछास के पूर्व प्रदेश सचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर लौटे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के नगर आगमन पर आत्मीय भेंट की।

ज्ञातव्य है कि वे हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की थी जिसके बाद भेंट कर लौटे पूर्व मंत्री ने जनपद मे सक्रियता बढ़ा दी। यहा सपा नेताओं की प्रथम सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की गई।बैठक के दौरान जनपद की वर्तमान परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी समय की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सभी नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here