जागरण मोर्चा कार्यालय

रामपुर|समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। ई़द की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सांसद नदवी ने शिष्टाचार भेंट कर जिले की गंभीर समस्याओं और विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने प्रमुख मांगें राष्ट्रपति के समक्ष रखीं। सांसद ने अवगत कराया कि में पहले कई बड़ी फैक्ट्रियां और चीनी मिलें संचालित थीं,जो किसी कारणवश बंद हो गई हैं। इनके बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं।इन मिलों को पुन: चालू करवाने की मांग की ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। सरकारी मेडिकल कॉलेज न होने के कारण गरीब और आम जनता को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। सांसद ने एक अत्याधुनिक सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलवाने का पुरजोर आग्रह किया। सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए कोई सरकारी विश्वविद्यालय नहीं है, जिसके कारण छात्र महंगी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने को मजबूर हैं या उन्हें बाहर जाना पड़ता है।​राष्ट्रपति ने सांसद द्वारा उठाए इन मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाया। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here