सीआईएसएफ की ट्रेनिंग कर प्रथम नगर आगमन पर मनीष पासवान का भव्य सम्मान
युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत, घर में लगा तांता
मनीष पासबान का स्वागत करते पालिका अध्यक्ष शेलेन्द्र गुप्ता
जागरण मोर्चा, कार्यालय
पूरनपुर। नगर के नगर पालिका सभागार में मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पूरनपुर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के मनीष पासवान के सम्मान में आयोजित किया गया,जिन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कठिन एवं चुनौतीपूर्ण ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर देश की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद पहली बार अपने नगर पूरनपुर पहुंचने पर मनीष पासवान का नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष शेलेन्द्र गुप्ता ने पुष्पगुच्छ माल्यार्पण कर स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मनीष का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनीष पासवान ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सीआईएसएफ जैसी प्रतिष्ठित सुरक्षा संस्था में शामिल होना किसी भी युवा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मनीष की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का जज्बा हो, तो कठिन से कठिन राह भी आसान बन जाती है। केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे पूरनपुर क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनकी सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य सरकारी सेवाओं में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मनीष पासवान के माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, संस्कार और सहयोग का ही परिणाम है कि आज उनका बेटा देश की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व निभाने जा रहा है। इस दौरान कई मौजूद रहे।





