Home Breaking News सावन कल से शुरू, शिवालयों में तैयारियां पूरी,एक माह तक गूंजेगा हर-हर...

सावन कल से शुरू, शिवालयों में तैयारियां पूरी,एक माह तक गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष

0
32

सावन कल से शुरू, शिवालयों में तैयारियां पूरी

एक माह तक गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष

सिरसा जंगल में स्थित इकोत्तरनाथ मंदिर

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर। भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण (सावन) मास गुरुबार से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इसबार सावन कल गुरुबार 30 जुलाई से शुरु हो रहे है।इसको लेकर तहसील क्षेत्र के बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर, त्रेतानाथ मंदिर सहित सभी शिव मंदिरो की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, आकर्षक सजावट और विद्युत झालरों से उन्हें सजाया जा रहा है। पूरे माह शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। मान्यता है कि इस पूरे माह श्रद्धा और विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी कारण नगर के प्रमुख शिव मंदिरों सहित गांवों के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालु प्रतिदिन प्रातःकाल शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, चंदन और मौसमी फलों का अर्पण करेंगे। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेंगे। कई स्थानों पर शिव चालीसा, रुद्राष्टक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण इन दिनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है। मेला भी लगता है। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भगवान शिव का व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेंगे। कई श्रद्धालु पूरे महीने नियमित रूप से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का संकल्प भी लेते हैं। अधिकारी लगातार व्यवस्था को दुरुस्त करने मैं जुटे है। सावन मास को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। पूजा सामग्री की दुकानों पर बेलपत्र, धतूरा, फूल-माला, रुद्राक्ष, अगरबत्ती, दीपक और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी भी तेज हो गई है। पूरे महीने पूरनपुर क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा रहेगा और मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here