Home Breaking News सोते समय 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक ...

सोते समय 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक जमीन को लेकर चल रही रंजिश में घटना का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
52

सोते समय 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक

 

जमीन को लेकर चल रही रंजिश में घटना का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जागरण मोर्चा कार्यालय

बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में शनिवार रात घर में सो रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली सीने और बाएं कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

गांव निवासी देव सिंह यादव पुत्र बृजपाल यादव गांव के पूर्व दिशा में मणि धर्मस्थल के पास झोपड़ीनुमा खुले मकान में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की आवाज और घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

 

घायल के छोटे भाई सत्यवीर सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही गिरजानंद बाबा और उनके भाई शिवपाल सिंह पर देव सिंह को गोली मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, मणि धर्मस्थल के पास देव सिंह की जमीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा था। देव सिंह ने अपनी जमीन पर दीवार भी लगाई थी, जिसके बाद रंजिश और बढ़ गई।

 

सत्यवीर का आरोप है कि चार दिन पहले भी गिरजानंद बाबा ने देव सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार रात इसी रंजिश के चलते सोते समय उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार मणि धर्मस्थल की स्थापना करीब 30 वर्ष पहले राम भरोसे दास बाबा ने अपनी पांच बीघा जमीन धर्मस्थल के नाम कर की थी। करीब 15 वर्ष पहले उनकी मृत्यु के बाद ग्रामीण इसकी देखरेख करते रहे। करीब चार वर्ष पहले गिरजानंद साधु बनकर वहां रहने लगे थे।

 

देव सिंह अविवाहित हैं। उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने भतीजों संजीव और रूपेंद्र के साथ रहते हैं। उनका छोटा भाई सत्यवीर परिवार के साथ अलग मकान में रहता है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि घायल के भाई सत्यवीर की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here