Home उत्तर प्रदेश न्यूज हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव में कॉलोकेटेड आंगनबाड़ी के निपुण छात्र सम्मानित

हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव में कॉलोकेटेड आंगनबाड़ी के निपुण छात्र सम्मानित

0
35

 

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| बेसिक शिक्षा विभाग के तहत ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र चमरौआ शंकरपुर के परिसर में आयोजित किया।कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के सभी कॉलोकेटेड आंगनबाड़ी के निपुण छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना प्राथमिकता है।शिक्षकों आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी कांति गंगवार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के समन्वय से ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने निपुण छात्रों को बधाई दी।मंच संचालन एआरपी वरुण आर्य, पारितोष कुमार, अरुण कुमार द्वारा किया गया| कार्यक्रम में प्रदीप भटनागर ने प्री प्राइमरी शिक्षा में किए जा रहे सभी प्रयासों को विस्तार से बताया। इस मौके पर एआरपी वरुण आर्य, महेश कुमार, अंजुम सक्सेना, चरण सिंह, प्रदीप भटनागर, अनुसेंन्द्र चौहान, पूनम आनंद, फिरासत खान, विवेक, सुहैब, राखी सागर, दीपा चौहान, वैशाली सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here