Home Breaking News गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और कार की आपसी भिडंत*

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और कार की आपसी भिडंत*

0
31


रिपोर्ट – महेंद्र पाल

*गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और कार की आपसी भिडंत*

चालक घायल, गैस सिलेंडर फटते तो होता बडा हादसा

*जागरण मोर्चा, कार्यालय*

*गजरौला*। गैस सिलेंडर से भरा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। गनीमत रही की गैस सिलेंडर नहीं फटे। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। अभिनव पुत्र नन्हे लाल निवासी लालपुर थाना गजरौला कलां को घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया।
बुधवार को पुरनपुर पीलीभीत नेशनल हाईवे पर पूरनपुर की ओर से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आ रहा था। इसी दौरान दयाल ईंट भट्ठे के पास पीलीभीत की ओर से आ रही कार से ट्रक की भिंडत हो गई। जिससे ट्रक हाईवे पर पलट गया। गैस सिलेंडर हाईवे पर बिखर गए। जबकि टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर खांई में जा गिरी। हादसे को लेकर हाइवे पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक से भरे गैस सिलेंडर फटे नहीं वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में ट्रक व कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पर गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा एंबुलेंस की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे को लेकर काफी देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। गजरौला पुलिस ने तत्काल रोड पर पलटा ट्रक को क्रेन से हटवाया गया।
तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
——

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here