35 लाख की लागत से बनी मॉडल सड़क, फैंसी लाइट व कैट्स आई से सजी

उझानी मार्ग से ऊपरपारे तक बनी शहर की पहली मॉडल रोड, जनता को मिली बड़ी सौगात
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं।
शहर में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा उझानी मार्ग से ऊपरपारे (दि वेन्यू हाल) तक करीब 35 लाख रुपये की लागत से मॉडल सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इस सड़क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिसमें सफेद पट्टी, कैट्स आई और फैंसी लाइट पोल लगाए गए हैं। यह सड़क बदायूं शहर की पहली मॉडल सड़क के रूप में सामने आई है, जो अन्य क्षेत्रों के लिए मिसाल बनेगी।
निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने की। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि आबिद रज़ा ने अपने संबोधन में कहा कि शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ फात्मा रज़ा को चुना है, वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्य सराहनीय हैं और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर में समान विकास कार्य करा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च सहित सभी क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण कराया गया है। साथ ही सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में भी पहले से काफी सुधार हुआ है।
कार्यक्रम में सभासद मुख्तयार उर्फ बाबा, पूर्व सभासद हाजी अबूबक्र, अहमद रज़ा, सरफराज अंसारी, डॉ. जफर अंसारी, फखरे आलम, हाजी आदिल अंसारी, भूरे भाई, अनवर खां, मुकेश, अबरार, नवेद, अली अल्वी, अकरम खां, कौसर, ओमवीर यादव, शशांक यादव, साजिद अली, इकराम अंसारी, अमजद, छोटू, फहीम खां, बब्लू, सुहेल सिद्दीकी, फरहत, लालू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




