Home Breaking News दुःखद हादसे के पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी अमित मिश्रा, ₹11,000 की...

दुःखद हादसे के पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी अमित मिश्रा, ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की

0
92
  • दुःखद हादसे के पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी अमित मिश्रा, ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर । महुआ गुन्दे निवासी स्वर्गीय विकास शुक्ला की बाबा त्रेतानाथ शिव मंदिर के निकट गन्ने के खेत में पानी लगाते समय बिजली का तार गिरने से हुई दर्दनाक मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पंडित राजेन्द्र प्रसाद स्मारक फार्मेसी कॉलेज एवं मेडिकेयर हॉस्पिटल के चेयरमैन, समाजसेवी एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य  अमित मिश्रा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

उन्होंने दिवंगत विकास शुक्ला की पत्नी राखी शुक्ला, पुत्र आदित्य शुक्ला एवं पिता ओमप्रकाश शुक्ला से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹11,000 का सहायता चेक प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान अचलेन्द्र मिश्र ‘अचल’, नकुल पाण्डेय, सोनू सिंह एवं ऋषभ पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

उन्हो ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here