इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने भव्यता के साथ मनाया पुरस्कार एवं शपथ ग्रहण समारोह
जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की, वहीं वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए निवर्तमान कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द, मनोरंजन और सम्मान का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं इनर व्हील प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष मोनिका गुप्ता ने अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमामयी शैली में मंच संचालन करते हुए वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तार से सराहना की। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष कल्पना गुप्ता के नेतृत्व में क्लब द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्लब के प्रत्येक सदस्य को विशेष सम्मान शीर्षक के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की।
समारोह का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह रहा। निवर्तमान अध्यक्ष ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष रुचि खन्ना को इनर व्हील की पारंपरिक कॉलर पिन पहनाकर विधिवत पदभार सौंपा। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ करने की शपथ ली।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष रुचि खन्ना, सचिव रिंकी गुप्ता, आईएसओ (ISO) निधि वर्मा तथा संपादिका पूनम कपूर ने शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने क्लब के उद्देश्यों एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता के विशेष सहयोग और मार्गदर्शन से हुआ
औपचारिक कार्यक्रम के उपरांत मनोरंजन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें हाउजी सहित विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन हुआ। सदस्यों के लिए प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण पंक्तियाँ भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें सभी ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान मधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आनंद का अनुभव किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम खेल की विजेता श्रीमती पूनम कपूर रहीं, जबकि दूसरे खेल में श्रीमती पूनम गुप्ता एवं श्रीमती मीना रस्तोगी संयुक्त विजेता बनीं। लकी ड्रा का पुरस्कार श्रीमती पूनम गुप्ता ने अपने नाम किया। समय की पाबंदी के लिए आयोजित ‘पंक्चुअलिटी ‘ श्रीमती निधि वर्मा की निकली। हाउजी प्रतियोगिता में भी सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न राउंड में पुरस्कार प्राप्त किए।
इस अवसर पर सभी सदस्यों को भगवान श्रीराम दरबार के आकर्षक स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए, जिन्हें सभी ने श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया।
क्लब की चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता ने निवर्तमान अध्यक्ष को उनके सफल कार्यकाल के लिए सुंदर पंक्तियों के साथ स्मृतिचिह्न दिया ।
कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई, जहाँ सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं आत्मीयता के साथ समय बिताया।
कार्यक्रम में श्रीमती कीर्ति मल्होत्रा, श्रीमती शैफाली गुप्ता, सुधा गुप्ता श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती मीना रस्तोगी, श्रीमती शशि खंडेलवाल, श्रीमती अंजू मिश्रा, श्रीमती सोनम गर्ग, श्रीमती मिताली गुप्ता, श्रीमती राज कौर एवं श्रीमती प्रीति अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
समारोह सौहार्द, सेवा, सम्मान एवं नई ऊर्जा का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी आगामी वर्ष में भी सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेगा।






