Home Breaking News नगर की समस्याओं पर मंथन, सनातन बोर्ड ने गठित की “जन समस्या...

नगर की समस्याओं पर मंथन, सनातन बोर्ड ने गठित की “जन समस्या निवारण समिति”

0
14

नगर की समस्याओं पर मंथन, सनातन बोर्ड ने गठित की “जन समस्या निवारण समिति”

जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की बैठक रविवार को मथुरिया चौक स्थित पंकज शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क, जलभराव और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया।

कार्यकारिणी प्रमुख देवदत्त शर्मा ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता पर चिंता जताई।

नीतीश वार्ष्णेय ने नगर की जर्जर सड़कों और बारिश में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई और निर्माण के दावों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। दीपक सक्सेना ने सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित हादसों को देखते हुए लालपुल से नवादा चौराहे तक फुटपाथ को ऊंचा करने की मांग की।

संगठन प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए मुख्य चौराहों पर जिम्मेदार कर्मचारियों के नाम और संपर्क नंबर प्रदर्शित करने की मांग रखी।

बैठक में जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू के प्रस्ताव पर “जन समस्या निवारण समिति” का गठन किया गया और सर्वसम्मति से पंकज शर्मा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। पंकज शर्मा ने कहा कि समिति जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here