Home Breaking News भाकियू ने जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सड़कों, बिजली...

भाकियू ने जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

0
63

भाकियू ने जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

एसडीएम को ज्ञापन देते पदाधिकारी

जागरण मोर्चा, कार्यालय

पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगरपालिका चौराहे से ब्लाक होते हुए महिला अस्पताल तक सडक जर्जर हालत में है। इसकी शीघ्र ही मरम्मत कराई जाए। पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सडकें लोगों को परेशान कर रही हैं। इनकी मरम्मत कराई जाए। आय,जाति, निवास प्रमाण पत्र बिना किसी अवैध बसूली के समय जारी किए जांए।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रो को लाभ दिया जाए। अस्पतालो में महिलाओं के साथ कथित व्यवहार रोकने की मांग की है, ज्ञापन में बिजली व्यवस्था में सुधार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अन्य समस्याओं के कारण किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने और बिजली संबंधी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी किसान यूनियन ने चिंता जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिसके चलते लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सकों, दवाओं और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से जनहित से जुड़ी इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया गया तो संगठन आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here