Home Breaking News जनशिकायतों के समाधान में पीलीभीत पुलिस का परचम, पूरे उत्तर प्रदेश में...

जनशिकायतों के समाधान में पीलीभीत पुलिस का परचम, पूरे उत्तर प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

0
25

जनशिकायतों के समाधान में पीलीभीत पुलिस का परचम, पूरे उत्तर प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

आईजीआरएस की जुलाई रैंकिंग में जनपद बना नंबर-1, 16 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में प्रथम स्थान की उपलब्धि दर्ज की

जागरण मोर्चा ब्यूरो

पीलीभीत। जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के क्षेत्र में पीलीभीत पुलिस ने प्रदेशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल की जुलाई माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद पीलीभीत पुलिस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के नेतृत्व, अधिकारियों की सतत निगरानी और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण का परिणाम मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल समय सीमा के भीतर ही नहीं, बल्कि तथ्यपरक, निष्पक्ष, विधिसम्मत और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। साथ ही शिकायतों का भौतिक सत्यापन, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करना तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जनपदीय पुलिस कार्यालय, सभी सर्किलों और थानों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया गया। मूल्यांकन के दौरान समयबद्ध अग्रसारण, डिफॉल्टर संदर्भों पर नियंत्रण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण, भौतिक सत्यापन, फीडबैक, यूजर प्रोफाइल अपडेट और अन्य सभी प्रमुख मानकों पर पीलीभीत पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आईजीआरएस कार्य से जुड़े जनपदीय पुलिस कार्यालय, सभी सर्किलों एवं थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ जनशिकायतों के निस्तारण के लिए सभी को प्रेरित किया।

इतना ही नहीं, प्रदेश स्तर पर थानों की पृथक रैंकिंग में भी पीलीभीत जनपद के 16 थानों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान की उपलब्धि दर्ज की। इनमें जहानाबाद, पूरनपुर, न्यूरिया, सुनगढ़ी, सेहरामऊ उत्तरी, कोतवाली, माधोटांडा, गजरौला, घुंघचाई, महिला थाना, अमरिया, बिलसंडा, बरखेड़ा, हजारा, दियोरिया कलां और करेली थाना शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here